Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

नींबू : और इसके अनेक फायदे


  नींबू  : और इसके अनेक फायदे

( Lemon - And its many benefits)




LEMON 




नींबू  हर मौसम में मिलता  है ये तो सभी जानते  है पर  ये नहीं जानते की नीबू के कितने अनेक फायदे है । लोग काफी नीबू को पसंद  करते है। नीबू काफी सारी चीज में काम आता है  जैसे हम बात करे तो  लोग घर में नीबू पानी , सलाद में नीबू का  रस,  और कुछ लोग  खाने के उप्पर से नीबू डाल  के खाना पसंद करते है   तो ये सब तो बहुत कमान   बात है पर नीबू में और कितने खासियत  होती है ये आइये हम आपको बताये। 



* किडनी स्टोन (Kidney stone) -  

नींबू पानी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण फायदा है, नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है। इसका किडनी स्टोन से राहत पहुंचाना। मुख्यरूप से किडनी स्टोन शरीर से बिना किसी परेशानी के निकल जाता है पर अगर शुरआती दौर पर हो अगर किडनी स्टोन  चरम सीमा पर है तो  डॉक्टर की ही  सलाह ले । 





* डायबीटीज (Diabetes) - 



हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है नींबू पानी। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटिक या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए  बिना शरीर को रिहाइड्रेट  करता है।





* पाचनक्रिया में फायदेमंद (Beneficial in digestion)- 



LEMON JUICE 


 नींबू पानी में मौजूद नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है,जो पाचन के लिए आवश्यक है। साथ ही,यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग आमतौर पर पाचन-संबंधी समस्याओं  जैसे  एबडॉमिनल क्रैम्प्स (Abdominal cramps), ब्लॉटिंग(Blotting), जलन और गैस (Burning and gas) की समस्या आदि से परेशान होते हैं,उन्हें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।


 कब्ज(Constipation)





 नींबू पानी  कब्ज (constipation) की शिकायत से ग्रस्त (Suffer) लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। प्रतिदिन सुबह गर्म नींबू पानी पिएं और पूरे दिन कब्ज (constipation) की समस्या से दूर रहें।



प्रतिरक्षा तंत्र (Immune system) 


नींबू पानी बायोफ्लेवोनॉयड (bioflavonoid) , विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रियंट्स का बेहतर स्रेत है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (buffering capacity) की शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स के कारण यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।





* खराब गला (Bad throat)- 



 नींबू पानी को गुनगुना करके पीने से गले की खराबी या फैरिन्जाइटिस  में   आराम पहुंचाता है।


* वजन (Weight Loss)- 



हर सुबह शहद (honey) के साथ गुनगुना नींबू पानी पीने से अतिरिक्त वजन आसानी से कम किया जा सकता है।





* मसूड़ों की समस्या (Gum problem)- 



नींबू पानी पीने से मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।





* कैंसरकारी तत्वों का विरोधी  (Anticancer elements)-  


कैंसर से बचाव के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। शोध अध्ययन बताते हैं कि नींबू अपने एंटी ट्यूमर गुणों के साथ कैंसर के खतरों को कम कर सकता है।





* स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर (Stress and blood pressure)- 


नींबू पानी का एक और फायदा यह है कि इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने के गुण के साथ ही तनाव,डिप्रेशन और अवसाद कम करने के गुण पाये जाते हैं। नींबू पानी पीने से तुरंत ही आपको आराम का अनुभव होगा।





* त्वचा की देखभाल (Care of skin)-  




नियमित रूप से नींबू पानी पीने से त्वचा जवां नजर आती है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है । जाने-माने एंटी-एजिंग गुणों वाला नींबू और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ आजकल अत्यधिक पसंद किये जा रहे हैं।









नोट - बड़े-बुजुर्गों द्वारा हमेशा ये सलाह दी जाती है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए ढेर सारा पानी पिएं लेकिन आमतौर पर लोग पर्याप्त पानी नहीं पी पाते, क्योंकि पानी में उन्हें कोई स्वाद नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में आप चाहें तो नींबू पानी पी सकते हैं जो स्वाद में बेहतर और ताजगी देने वाला होता है,साथ ही पानी और नींबू दोनों का भी आपको मिलता रहेगा और आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।









अगर आपको यहाँ जानकारी अच्छी  लगी हो तो  तो हमारा चैनल सब्सक्राइब करे ताकि आने वाली कोई भी जानकारी अब तक सबसे पहले  पहुंचे // धयवाद //

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ